जौनपुर धारा, जौनपुर। एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर हुई जिसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक में पार्टी के पदाधिकारी वह कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि इस बार उनकी पार्टी जनपद के समस्त निकायों में अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवार उतारेगी। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों का एलान किया जाएगा। कहा कि एआईएमआईएम सर्व समाज की पार्टी है। निकाय चुनाव में हर समुदाय से लोगों को पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी। एआईएमआईएम नगर की जनता को स्वस्थ्य जीवन दिलाने के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अशाद खान तथा संचालन जिला सचिव अतीक उर्फ भेनू ने किया। इस मौके पर जिला सचिव फारुख आजम, इरशाद अहमद, अमलेश राजभर, विधानसभा सचिव मोहम्मद कासिम आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
निकाय चुनाव को लेकर एआईएमआईएम ने किया मंथन

Previous article
Next article

