जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रयागराज से चलकर जौनपर को जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन को चलाये जाने की मांग को लेकर रेल रोकने गए जज सिंह अन्ना का पुलिस ने चालान कर दिया। अन्ना ने अधिकारियों को सूचित किया था कि एजे नहीं चलाये जाने पर वे 19 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन करेंगे। सोमवार की भेर जैसे ही वे जरौना स्टेशन पहुंचे, पहले से ताक में बैठे थानाध्यक्ष ने उन्हें पुलिस जीप में बैठा कर थाने ले गए। अन्ना का आरोप है कि दिन भर उन्हें नजरबन्द रखा गया। शाम 6 बजे उनका चालान 151 के तहत एसडीएम मछलीशहर कोर्ट में कर दिया गया जहाँ उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। अन्ना ने भाजपा सरकार में रेल अधिकारियों को हिटलर की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि वेअपनी मांग के लिए रणनीति बना रहे हैं।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
रेल रोकने गए अन्ना का पुलिस ने किया चालान

Previous article

