जौनपुर धारा, जौनपुर। रोटरी क्लब जौनपुर ने रक्त जांच एवं फैटी लीवर का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किया। यह शिविर वर्ष पर्यन्त चलाया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रासमण्डल स्थित टण्डन डायग्नोस्टिक सेंटर में किया गया। कार्यक्रम संयोजक व संस्था के डायरेक्टर डिजीस प्रिवेंशन एंड ट्रीटमेंट रोटेरियन डाक्टर शुधांश टंडन ने फैटी लीवर को स्वस्थ रखने के उपाय बताये। डा.टंडन ने बताया कि प्रत्येक शनिवार एच.बी., क्रिएटिनिन, कोलेस्ट्रॉल, शुगर की जांच प्रति टेस्ट 10रुपया शुल्क के साथ की जायेगी। इन जांचों के अतिरिक्त वर्षभर 1 जुलाई 2023 से लेकर 30 जून 2024 तक चलेगा। प्रत्येक रविवार प्रातः 8 से 10 बजे तक फैटी लीवर का निःशुल्क अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष सुजीत अग्रहरी ने कहा कि डॉ.टंडन के सहयोग से लगभग 1000 कार्ड जारी किया जायेगा। कार्ड धारक मरीज 50प्रति. डिस्काउंट के साथ सभी उपलब्ध टेस्ट करवा सकेगा। संस्था सचिव विवेक सेठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित पांडे, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, डॉ.बृजेश कुमार सहित आदि उपस्थि रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...


