Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनहाते समय नदी में डूबा नवयुवक

नहाते समय नदी में डूबा नवयुवक

  • गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

जौनपुर धारा, मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेलांव घाट पर सोमवार को नहाते समय एक नवयुवक डूब गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश यादव अपने हमराहियों के साथ और जफराबाद थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर गोताखोरो को बुलवा कर खोजबीन चालू। गोताखोरों के अथक प्रयास के बाद सायं 6 बजे उसकी लाश निकाली गयी। जफराबाद थाना के सखोही गांव निवासी शौकत का पुत्र सिरताज 22 वर्ष अपने मामा के घर से अपने मम्मी को दवा पहुंचा कर मामा के घर वापस लौट रहा था कि रामपुर निवासी अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए आया। नहाते समय वह उसका दोस्त मेराज डूबने लगे। मेराज तो बच गया लेकिन सिरताज डूब गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव का पता लगाकर उसे बाहर निकाल लिया।