जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के प्रयागराज मार्ग पर स्थित महादेव मंदिर तिराहे पर सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर पर कांवरियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर के सदस्यों द्वारा किया गया जिसमें हजारों की संख्या में खुटहन क्षेत्र के पिलकिछा स्थित गोमती नदी से जल भरकर भुनेश्वर शिव धाम बेलवाई स्थित मंदिर पर जल चढ़ाने जाने वाले भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने बाबा भेलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल व कांवरियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों को भी तैनात किया गया है। इस दौरान डा. हरिओम मौर्या, विजय यादव, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव, सुनील अग्रहरि टप्पू, सियाराम अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरि वीरू, संजय श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, प्रियम अग्रहरि समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...


