― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरनशे में धुत ट्रैक्टर चालक खाई में पलटा, हालत गंभीर

नशे में धुत ट्रैक्टर चालक खाई में पलटा, हालत गंभीर

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही गांव का मामला

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही गांव में नशे में धुत एक ट्रैक्टर चालक खाई में पलट गया जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी प्रयास के बाद किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने डायल 100 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। जानकारी के अनुसार मोजीपुर गांव निवासी श्यामप्रीत बिंद, संदीप बिंद ट्रैक्टर ट्राली लेकर समदहा गांव में भूसा लादने के लिए आए थे। श्यामप्रीत बिंद ट्रैक्टर ट्राली से अलग करके अपनी ससुराल अतरही जा रहा था कि गांव में पहुंचते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे दोनों दब गए। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकालकर घरवालों को सूचना दी। घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

Share Now...