Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनशे की हालत ग्यारह हजार वाट करंट वाले खंभे पर चढ़ा व्यक्ति,...

नशे की हालत ग्यारह हजार वाट करंट वाले खंभे पर चढ़ा व्यक्ति, मौत

  • बताया जा रहा घर में पारिवारिक कलह मामला
  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भूवालीपूरा टडिया गांव का मामला

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह लगभग 7बजे शराब के नशे में धूत व्यक्ति अपने पारिवारिक कलह से बिजली करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर चौक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार भूवालीपूरा टडिया गांव निवासी राजेश बनवासी 40वर्ष पुत्र दयाशंकर बनवासी सुबह शराब के नशे में धूत होकर अपने पत्नी और बच्चों से झगड़ा करके नशे की हालत में ग्यारह हजार बिजली के खंभे पर चढ़ गया, जहां पर झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी श्याम दुलारी के अलावा कुल आठ बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों से पता चला है कि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।