Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित अर्टिका की टेम्पो से हुई टक्कर, 7 घायल, 3की हालत गंभीर

अनियंत्रित अर्टिका की टेम्पो से हुई टक्कर, 7 घायल, 3की हालत गंभीर

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के बलुआघाट के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 5:00बजे एक भीषण हादसा हुआ, जब एक अर्टिका वाहन कुत्ता बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टेम्पो से टकरा गया। टक्कर के बाद टेम्पो गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 7लोग घायल हो गए, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।

उक्त अवसर पर प्रदीप यादव, संदीप, राजकुमारी, सरिता, युवराज, दर्पण और शीतल घायल हो गये। ये सभी गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचोरा गांव के निवासी बताये गये।

जानकारी मिली कि पूरा परिवार मुंबई से वाराणसी ट्रेन से आया था और फिर रोडवेज बस से जौनपुर पहुंचा, जहां से वे टेम्पो से अपने गांव पचोरा की ओर जा रहे थे, जैसे ही उनका टेम्पो रिवरव्यू होटल बलुआघाट के पास पहुंचा, अर्टिका वाहन ने कुत्ता बचाने के चक्कर में टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो गहरी खाई में गिर गई और चीख पुकार मच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि अर्टिका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।