― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनवसृजित नपं के विकास के लिए 25 करोड़ 30 लाख का प्रस्ताव...

नवसृजित नपं के विकास के लिए 25 करोड़ 30 लाख का प्रस्ताव पारित

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। नवसृजित नगर पंचायत की पहली बोर्ड बैठक बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नगर के विकास के लिए कुल 25 करोड़ 30 लाख का प्रस्ताव पास हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी सोनकर की अध्यक्षता में 11 बजे शुरू हुई। बैठक में सर्वप्रथम राष्ट्रगान किया गया। तत्पश्चात सभी 15 वार्ड के सभासदों ने अपना-अपना परिचय दिया तथा अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों जैसे नगर पंचायत की दोनों सीमा पर गेट का निर्माण, सभी वार्डों में सभासद का बोर्ड, कंट्रोल रूम का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, नाला सफाई इत्यादि का प्रस्ताव पेश किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष की तरफ से नगर पंचायत में तीन जगहों पर पार्क, तालाब, नाली तथा इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव दिया गया। खेल का मैदान, ओपन जिम, वृक्षारोपण के बाद उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड, चौराहे पर 25 मीटर ऊंची हाई मास्क लाइट तथा 250 केवी और 150 केवी के दो दो ट्रांसफार्मर तथा उनके बिगड़ने की दशा में बैकअप देने के लिए ट्राली ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव पेश किया गया। ईओ डॉ. अनुपम सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में सभी निर्वाचित सभासद ही उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में बोर्ड मीटिंग कराई गई। किसी भी सभासद या अध्यक्ष का कोई प्रतिनिधि बैठक में मौजूद नहीं रहा। बैठक का संचालन डॉ. अनुपम सिंह ने किया अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी सोनकर ने बैठक में सभासदों का आभार व्यक्त किया।

Share Now...