Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में तीन घायल

सड़क दुघर्टना में तीन घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुघर्टना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमरेथु गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामनाथ व 26 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र रामबक्स मंगलवार की रात बाइक से घर जा रहें थे कि एराकियाना पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उसराभादी गांव निवासी 18 वर्षीय किशन पुत्र सुभाष विश्वकर्मा बाइक से घर जाने के दौरान अहरौला पड़ाव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं किशन की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।