जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे नवल किशोर सिंह को सेवा निवृत्त होने पर साथी जवानों ने भावभीनी विदाई दिया। नवल किशोर सिंह लगभग चार वर्ष शहर कोतवाली में कार्यरत रहे। लगभग तीन वर्ष वह हेड मुहर्रिर के पद पर रहते हुए अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया। पदोन्नति उप निरीक्षक पद पर रहने के बाद कमोबेश एक वर्ष का भी काफी सराहनीय रहा। उनके पास अगर गरीब एवं निर्धन व्यक्ति मामूली सी बातों को लेकर आपस में विवाद कर कोतवाली पहुंचता था तो वह अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों पक्षों को मुकदमा न लड़ने की बात को समझाते हुए आपस में पूर्ण से कुछ हिदायत के साथ लिखित में समझौता करवा दिया करते थे ताकि लोग भविष्य में भी आपस में किसी भी तरह का विवाद करने के पहले अपने बारे में कुछ सोचे। इन्हीं सब कुछ खट्टी मीठी यादों के मध्य शुक्रवार को जब उनके सेवा निवृत्त होने का दिन आया तो एक दूसरे के हृदय में यादों को संजोए रखने का वादा करते हुए शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह के अलावा सभी साथी जवानों ने उन्हें पुष्प अर्पित और गले लग कर नम आंखों से विदाई देने के साथ ही उपहार स्वरूप गीता, अंगवस्त्र, छाता आदि विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। इस मौके पर मौजूद रहे लोगों में राज कॉलेज टिकुली टोला चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव, सिपाह चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव, सराय पोख्ता चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, शकरमंडी चौकी प्रभारी सुनील कुमार यादव, भंडारी चौकी प्रभारी तारकेश्वर राय, पुरानी बाजार चौकी इंचार्ज आफताब आलम, एसआई रामजी, एसआई गुप्ता, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी कंचन पांडे, हेड मुहर्रिर अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबल मिथिलेश सिंह, कांस्टेबल संतोष कुमार यादव, नीरज कुमार, महिला कांस्टेबल प्रिया गुप्ता समेत आदि साथी जवान उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
नवल किशोर के सेवानिवृत्त होने पर साथी जवानों ने दी भावभीनी विदाई

Previous article
Next article

