Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरनवरात्र के पहले दिन देवी मन्दिरों में उमड़ी भीड़

नवरात्र के पहले दिन देवी मन्दिरों में उमड़ी भीड़

जौनपुर। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत सोमवार को हुई जिसमें पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और घरों में हवन किया गया। भक्तों ने माता की प्रतिमाएं स्थापित कीं और फूलों-फलों की खरीदारी की। मंदिरों और घरों में चौकी लगाकर घट स्थापित किए गए और अखंड ज्योति जलाई गई। दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन हुआ।

शहर के मां शीतला धाम चौकिया एंव मैहर मन्दिर सहित सभी देवी मन्दिरों  में नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गयी। पण्डालों में ब्राहमणों द्वारा विधिवत माता को स्थापति किया गया और उनका दर्शन करने के लिए कपाट खाल दिया। शहर में अनेक प्रकार पण्डालों में सजावट का काम तेजी से चल रहा है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा की धूम शुरू हो गयी है। श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। फूलों और फलों की भी खरीदारी सुबह अच्छी हुई है। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों व घरों में चौकी लगाकर घट स्थापित किए गए। अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई।