Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरऑनलाइन कंपनियों का बहिष्कार व स्वदेशी को दें प्राथमिकता : दिनेश टंडन

ऑनलाइन कंपनियों का बहिष्कार व स्वदेशी को दें प्राथमिकता : दिनेश टंडन

जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल स्वदेशी वस्तुओं के जन जागरण कार्यक्रम आयोजित करेगा तथा व्यापारियों को इस आंदोलन में सम्मिलित होने का निवेदन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने उपयुक्त बातें सुतहटी बाजार स्थित जिला कैंप कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने देश हित में स्वदेशी सामान अपनाने का निवेदन किया तथा विशेष कर महिलाओं और युवाओं से खरीदारी करते समय विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। सभी तहसीलों और बाजारों में व्यापारियों को जागरूक करने की बात कही। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अमेरिका द्वारा लगाये जा रहे हैं प्रतिबंधों से बचने के लिए विदेशी सामानों का प्रयोग ना करने तथा फ्लिपकार्ट और अमेजॉन के द्वारा ऑनलाइन खरीद से भी लोगों को दूरी बनाने की बात कही, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने कहा कि व्यापार मंडल इस आंदोलन में सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील करता है। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर ने कहा कि विदेशी सामान प्रयोग करने से देश कमजोर होता है और अपने देश को मजबूत करने के लिए स्वदेशी सामान प्रयोग करना चाहिए। युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में स्वदेशी सामान का प्रयोग करने का व्यापारियों के साथ आम जनता से निवेदन किया। व्यापारियों को जागरूकता के लिए व्यापारियों के प्रतिष्ठानो पर स्टिकर लगाकर स्वदेशी अपनाओ का निवेदन भी किया गया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू, नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्नालाल अग्रहरि, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि, फार्मेसी युवा जिला महामंत्री शिशिर गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।