Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरनवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का हुआ शुभारंभ

नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का हुआ शुभारंभ

  • जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी योग दीप को प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

जौनपुर धारा, जौनपुर। नवम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का औपचारिक शुभारंभ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा पर्यावरणीय लोहिया पार्क में दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा हर घर तक योग को पहुंचाने के लिए सभी संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया और बताया गया की नियमित और निरन्तर योगाभ्यास को दैनिक दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने मनोदैहिक स्वास्थ्य को सर्वोत्तम बना सकता है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि योग हमारी प्राचीनतम अध्यात्मिक विकास की उच्चतम कोटि की साधना पद्धति है जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तानांतरण की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसलिए हर घर तक योग को पहुंचाकर रोग मुक्ति का महाअभियान चलाया जा सकता है। पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास कराते हुए उनसे होने वाले मनोदैहिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन और त्रिकोणासनों को जहां खड़े होकर किया गया वहीं बैठकर और लेटकर भद्रासन, शशकासन, भुजंगासन और शव आसनों के साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और शीतली प्राणायामों के साथ ध्यान का अभ्यास कराया गया और अन्त में योग संकल्प के साथ शांति पाठ करके योग सत्र का समापन हुआ। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डा. कमल सहित अन्य अधिकारीगण एवं नागरीकगण ने भी योग किया। इसके पूर्व जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में बुधवार देर सायं योगा सप्ताह 15 से 21 जून तक मनाए जाने के क्रम में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि हर ग्राम पंचायत में लगभग 100 लोगों का समूह बनाकर किसी बड़े विद्यालय में योगा कार्यक्रम का आयोजन करें तथा उसका फोटोग्राफ्स  भी लिया जाए जिससे जनमानस में इसका व्यापक प्रचार प्रसार हो सके।