― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारीजौनपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरनवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या के आगमन पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। डॉ.अवधनाथ पाल ने जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या को माल्यार्पण व पार्टी का झंडा देकर पद ग्रहण कराया। स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने कहा कि जिस उम्मीद से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुझे जिले की कमान सौपी है,मैं उसे पूरी निष्ठा ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करूंगा। समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान है। मेरी प्रथम प्राथमिकता कार्यकर्ता हैं, उनके मान सम्मान के खिलाफ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। मेरे लिए बूथ का कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा नेता है। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही कठिन से कठिन चुनाव को जीता जा सकता है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता मिलकर भाजपा को हटायेंगे। उन्होने कहा कि पीडीए ही भाजपा के एनडीए को हरायेगा। पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित और प्रताड़ित है। अन्याय और अत्याचार भी इसी पीडीए पर हो रहा है। भाजपा सरकार द्वारा नौकरी में आरक्षण खत्म करने की नीयत से आउटसोर्सिंग से भर्ती की जा रही है। रोजगार छीना जा रहा है। स्वागत समारोह में विधायक तूफानी सरोज, लकी यादव, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव ललई, लालबहादुर यादव, राजनरायण बिन्द, दीपचंद सोनकर, राजबहादुर यादव, यशवंता यादव, डॉ.शरफराज, संजय सरोज, हिसामुद्दीन शाह, राजन यादव, श्रवण जयसवाल, पूनम मौर्या, राहुल त्रिपाठी, रुक्सार अहमद, डॉ.जितेन्द्र यादव, श्याम बहादुर पाल, प्रभाकर मौर्या, दीपचंद राम, राजेन्द्र यादव, विरेन्द्र यादव, कमाल आजमी, गप्पू मौर्या, मनोज मौर्या, भानुप्रताप यादव, गुड्डू सोनकर, कमालुद्दीन अंसारी, कलीम अहमद, तारा त्रिपाठी, शबनम नाज, राना यादव, अमित यादव, सै.आरिफ मोहम्मद सहित आदि लोग मौजूद रहें।

Share Now...