― Advertisement ―

spot_img

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा और साइबर जागरूकता की जानकारीजौनपुर। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता...
Homeअपना जौनपुरबाल मजदूरी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने सौपा ज्ञापन

बाल मजदूरी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने सौपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। बाल मजदूरी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने चिंता व्यक्त की है। बच्चों से मजदूरी कराये जाने को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के िजलाध्यक्ष विनय जायसवाल एवं संगठन के जिला उपाध्यक्ष शनि उपाध्याय एडवोकेट ने गुरुवार को जिला श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौपा। जिसमे उपाध्याय ने यह कहा कि आजकल कम उम्र के बच्चों से कई प्रतिष्ठानों पर न्यूनतम वेतन देकर उनसे कार्य कराया जा रहा है, जो कि अत्यंत निंदनीय है। इस प्रकार बाल मजदूरी तथा शोषण की निरंतर मौजूदगी से देश की अर्थव्यवस्था को खतरा होता है और बच्चों पर गंभीर अल्पकालीन और दीर्घकालीन दुष्परिणाम होते हैं। जैसे शिक्षा से वंचित हो जाना और उनका शारीरिक व मानसिक विकास ना होने देना। बाल तस्करी भी बाल मजदूरी से ही जुड़ी है, जिसमें हमेशा ही बच्चों का शोषण होता है। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के लोगों ने कहा कि सरकार द्वारा इस पर कानून के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए एवं इस प्रकार के प्रतिष्ठानों पर कठोर कार्रवाई करते हुए समाज में एक अच्छा उदाहरण देना चाहिए। इस मौके पर विशाल जायसवाल, अंकित साहू, अभिषेक उपाध्याय, सौरभ गुप्ता अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share Now...