जौनपुर धारा, बदलापुर। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सोमवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष सीमा सिंह से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर जीत की बधाई दी और अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डो में प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ हर पात्रों को दिलवाया जाएगा। वहीं अध्यक्ष ने बधाई देने के लिए आये अधिशासी अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहाकि नगर पंचायत में ओपन जिम, रैन बसेरा, तालाबों का सुंदरीकरण, जल निकासी की सुविधा, चौराहों का सुंदरीकरण सहित नगर में विकास के लिए मैं हर संभव प्रयासरत रहूंगी। नगर में विकास की पहली प्राथमिकता रहेगी तथा जनहित के कार्यो को पूरा करने के लिए हर सम्भव प्रयास करूगीं।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
नव निर्वाचित नपं अध्यक्ष को ईओ ने पुष्प गुच्छ भेंटकर दी बधाई

Previous article


