जौनपुर धारा, जौनपुर। धर्मापुर मंडल अंतर्गत नमो ऐप से हर बूथ से 100 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा इसे लेकर एक कार्यशाला का आयोजन गौराबादशाहपुर शिव मंदिर पर किया गया। जिसमें आए कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियो को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा ने प्रत्येक बूथ से सभी बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की तथा एप के माध्यम से सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार करने की रूपरेखा भी समझाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव महामंत्री भाजपा, राजेश सोनकर जिला मंत्री भाजपा तथा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा रहे। इस दौरान गौराबादशाहपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति दिनेश सोनकर, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव, दिलीप त्रिपाठी इत्यादि उपस्थित रहे। संचालन उमेश सिंह ने किया।
― Advertisement ―
नमो ऐप से हर बूथ से 100 लोगों को जोड़ने का तय किया गया लक्ष्य



