Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनपं में अध्यक्ष उम्मे राहिला ने फहराया तिरंगा

नपं में अध्यक्ष उम्मे राहिला ने फहराया तिरंगा

जौनपुर धारा, जफराबाद। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर चेयरमैन उम्मे राहिला ने सभासदों व कर्मचारियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। इस दौरान चेयरमैन व उनके प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने दो स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने कहा कि देश को शहीद और वीर सपूतों ने अपने जीवन की आहुति देकर आजाद कराया है। इसलिए हम सभी देशवासी आज भी उनके कुर्बानियों पर फक्र करते हैं। इस दौरान सभासद सुनीता देवी, जगत नारायण, परवेज कुरेशी, दिलशाद, समा परवीन, सिद्दीका बानो, रविकांत, विनोद प्रजापति, अवध नारायण, संतोष राजभर, राजमन, ओवैस, वेद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

Share Now...