जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय नगर में शनिवार को महाशिवरात्री के पावन पर्व पर प्राचीन काँवरिया संघ सेवा महासमिति द्वारा रामेश्वर महादेव मंदिर स्वामी विवेकानंद इण्टर कालेज पक्के तालाब सें जलाभिषेक व पूजा अर्चना के उपरांत दोपहर लगभग 1 बजे शोभायात्रा शिव बारात गाजेबाजे हाथी घोड़े व दर्जनों झाकियों के साथ श्याम बाबू सेठ की अध्यक्षता में निकाली गयी जो पूरे नगर में भ्रमण करने के उपरांत लगभग पांच बजे नीलकण्ठ महादेव मंदिर गोला बाजार में नीलकण्ठ महादेव को जलाभिषेक कर समाप्त की गयी। इस शोभा यात्रा में उपजिलाधिकारी लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल ओमनारायण सिंह पुलिस बल के साथ लगे रहे। इस अवसर पर प्राचीन काँवरिया संघ के पदाधिकारी माता प्रसाद गुप्ता, सुरेश मौर्या, सुरेश निगम, नीलू सिंह, राहुल गुप्ता, राजेश गुप्ता, सरदार बन्टू सिंह, मुन्ना जायसवाल, कफील अहमद उर्फ बोदर राईन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति डा. परमजीत सिंह, विनोद कुमार निगम सहित नगर के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
नगर में निकाली गयी शोभा यात्रा व शिव बारात

Previous article

