- श्री ठाकुरजी राम जानकी मन्दिर पक्का पोखरा पर आयोजन
- भारी संख्या में मातृशक्ति एवं भक्त मौजूद
जौनपुर धारा,शाहगंज। नगर के पक्का पोखरा स्थित राम जानकी मन्दिर से स्व.पण्डित राजाराम शास्त्री गुरु की पूणर्यस्मृति में जनकल्याणार्थ विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का नौ दिवसीय आयोजन किया गया है। इस हेतु प्रथम दिवस पर कलश यात्रा निकाला गया। यात्रा पक्का पोखरा से निकल नगर भ्रमण कर पुन: उद्गम स्थल पर पहुंचा। भव्य कलश यात्रा पक्का पोखरा से निकल चूड़ी मोहल्ला, घासमंडी चौक, डाकघर तिराहा, जेसीज चौक, श्रीरामपुर रोड, कोतवाली चौक रामलीला भवन चौक होते हुए मन्दिर पर पहुंच ज्ञान यज्ञ में तब्दील हुआ। कथा व्यास पण्डित गोपीनाथ शास्त्री द्वारा बताया गया कि मंगलवार को कलश यात्रा के उपरांत पंचांग पूजन एवं मण्डप प्रवेश पूजन सम्पन्न होगा। वहीं बुधवार को प्रात: वेदी पूजन एवं सायं सात बजे से कथा का आयोजन है। गुरुवार बीस मार्च से 25मार्च तक प्रात: हवन पूजन एवं सायं कथा। 26मार्च शुक्रवार को प्रात: पूर्णाहुति। गुरुवार को प्रसाद वितरण एवं भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने भक्तों को आह्वान जनकल्याणार्थ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। इस दौरान नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, जवाहरलाल अग्रहरि, कैलाश नाथ जायसवाल, अरुण अग्रहरि, प्रेम नारायण जायसवाल, धनश्याम जायसवाल, पंडित केशव महाराज, अनिल पांडेय, गिरधारी लाल, स्वामी नाथ, दिनेश गांधी, राज कुमार अग्रहरि भोनू, शशांक शेखर मोदनवाल, सिम प्रकाश अग्रहरि सिंपू, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू आदि यात्रा में मौजूद रहें।



