Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरफर्जी मोबाइल एप से दुकान पर ठगी करते दो नाबालिग धराये

फर्जी मोबाइल एप से दुकान पर ठगी करते दो नाबालिग धराये

  • पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के गुरैनी बाज़ार में सोमवार की शाम एक काफी शाप पर फर्जी मोबाइल एप से ठगी करते दो नाबालिग लड़कों को दुकानदार ने पकड़ लिया जबकि बाहर खड़ा तीसरा युवक फरार हो गया। दुकानदार कि तहरीर पर पुलिस तीन आरोपी के खिलाफ मु$कदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम गुरैनी बाज़ार में नोमान काफी शाप पर दो नाबालिग युवक आए और दुकान पर खरीदारी कर फर्जी मोबाइल एप से पेमेंट  किया। दुकान मालिक परवेज़ के मोबाइल पर पेमेंट रिसीव न होने पर दुकानदार को संदेह हुआ तो उसने नाबालिग लड़कों को रोक लिया और पुलिस को सूचना दिया। छानबीन में लड़कों की मोबाइल एप फर्जी पाई गई जबकि छानबीन होते देख ठगी करने वाले लड़कों का तीसरा साथी दूकान के बाहर से ही फरार हो गया। दुकानदार परवेज़ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उससे पूर्व भी करीब 15हज़ार रूपए का सामान ले कर चले गए थे और फर्जी मोबाइल एप के जरिए पेमेंट का मैसेज दिखा दिए थे। इस बार संदेह होने पर पकड़ लिए गए। मंगलवार को पीड़ित दुकानदार परवेज़ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों को पकड़ लिया।

वज़र्न

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि दुकानदार परवेज़ की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए दो आरोपी नाबालिग है तीसरे की तलाश की जा रही है। नाबालिग आरोपियों के विरुद्ध उचित विधिक कारवाई की जा रही है।