Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनगर पालिका अध्यक्ष ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण

जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कराए गए विकास कार्यों का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण तथा पीवीसी पाइप से जलनिकासी कार्यों का उद्घाटन किया। नगर पालिका द्वारा वार्ड ओलंदगंज जोगियापुर, मियापुर, रामनगर, हुसैनाबाद, श्रीराम कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पीवीसी पाइप के माध्यम से जलनिकासी, इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण जैसे विकास कार्य कराए गए। इन परियोजनाओं पर लाखों रुपये की लागत आई है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने नगर क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पालिका प्रशासन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सभासद कृष्ण कुमार यादव, सभासद प्रतिनिधि नीरज मौर्य, पूर्व सांसद प्रतिनिधि जटाशंकर पटेल, सहायक अभियंता जल, अवर अभियंता सिविल सहित नगर पालिका के कई अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।