केराकत। नगर पंचायत केराकत कार्यालय में शुक्रवार सुबह 9:45बजे कार्य व्यवस्था संतोष जनक दिखाई दी। रोज की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए पत्रकारों के एक समूह ने इसका जायजा लेने के लिये गये तो कार्यालय समय से खुला मिला और कर्मचारी सरकारी कार्यों के निष्पादन में जुटे हुए नजर आए। पत्रकारों के समूह में दीपनरायन सिंह, रामसरन यादव,मोहम्मद असलम खॉंन, पंकज सिंह, आदि रहें। नगर पंचायत के लिपिक अजय कुमार निषाद तथा कंप्यूटर ऑपरेटर अमित कुमार साहनी अपने-अपने कक्ष में बैठकर नियमित सरकारी कार्य करते पाए गए। इसके साथ ही अन्य कुछ कर्मचारी भी कार्यालय में मौजूद रहे और कार्यप्रणाली सामान्य रूप से संचालित होती दिखी। कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति के संबंध में पूछे जाने पर लिपिक अजय कुमार निषाद ने बताया कि अधिकांश कर्मचारी उपस्थित हैं और जो कर्मचारी अभी नहीं पहुंचे हैं, वे थोड़ी ही देर में कार्यालय आ जाएंगे। कुल मिलाकर नगर पंचायत कार्यालय में कामकाज की स्थिति सामान्य और व्यवस्थित नजर आई।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
नगर पंचायत केराकत में समय से खुला कार्यालय


