― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरदूसरों को उपचार कर जीवन  बचाने वाले हुए  दुनिया से रुखसद

दूसरों को उपचार कर जीवन  बचाने वाले हुए  दुनिया से रुखसद

जौनपुर। शुक्रवार को नगर के काली कुत्ति गली, शास्त्री नगर निवासी, एक दैनिक अखबार के पत्रकार ज्ञानचंद गुप्ता के पिता राम किशुन हलवाई का लंबी बीमारी के उपरांत निधन हो गया। वे एक वरिष्ठ समाजसेवी थे तथा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते रहे। स्व.राम किशुन हलवाई अपने सरल स्वभाव, सेवा भावना और धार्मिक आस्था के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने पीलिया रोगियों को नि:शुल्क दवा देकर उपचार कर जीवन बचाते थे। वे जीवनपर्यंत समाज सेवा को प्राथमिकता दी और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहे। शोक की इस घड़ी में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share Now...