― Advertisement ―

spot_img

क्या 2035 तक आम आदमी स्पेस में रहेगा?

रात को छत पर लेटकर चाँद देखना अब सिर्फ रोमांस या कविता की बात नहीं रह गई है। साल 2026 में दुनिया एक नए...
Homeअपना जौनपुरनगर पंचायत कचगांव में सफाई महाअभियान के तहत निकाली गई रैली

नगर पंचायत कचगांव में सफाई महाअभियान के तहत निकाली गई रैली

  • ईओ व चेयरमैन ने पौधरोपण कर लोगों से पौधे लगाने की अपील की

जौनपुर धारा, सिरकोनी। नगर पंचायत कचगांव में महा सफाई अभियान के तहत रैली निकाली गई तथा पौधरोपण कर लोगों से पौधे लगाने की अपील की गई। मंगलवार को नगर पंचायत कचगांव में चेयरमैन फिरोज अहमद खान व अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक ने हरी झंडी दिखाकर सफाई महाअभियान की रैली को रवाना किया। इस दौरान चेयरमैन व ईओ ने खुद पौधरोपण कर के लोगों से पौधे लगाने की अपील किया। ईओ आस्था पाठक ने कहा कि वृक्ष हैं तो मानव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण को हरा भरा बनाएं। ईओ आस्था पाठक ने स्थानीय लोगों से सफाई अभियान में सहयोग करने की भी अपील किया। इस दौरान किशन सिंह, आसिफ खान, दीवाकर उपाध्याय, नितेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...