Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशआजमगढ़नकलविहीन परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला, सात पर केस

नकलविहीन परीक्षा में सामूहिक नकल का मामला, सात पर केस

जौनपुर धारा, आजमगढ़। नकलविहीन यूपी बोर्ड परीक्षा के दावों की पोल अलीगढ़ बीएसए राकेश कुमार सिंह की पत्नी के नाम पर संचालित कॉलेज में खुल गई। सामूहिक नकल कराने के आरोप में मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापक सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक को भी हटा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रियंका सिंह इंटर कॉलेज नरफोरा बिलारी में प्रथम पाली के सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान बाह्य केंद्र व्यवस्थापक राजेश राय और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि कक्षाओं में परीक्षार्थी नकल करते हुए पाए गए। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ पाठक कॉलेज में ही मौजूद थे। परीक्षार्थी उनके सामने ही नकल कर रहे थे। बाह्य केंद्र व्यवस्थापक राजेश राय और स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार ने परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने के आरोप में केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ पाठक, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अंकिता, माधुरी, गंगा निषाद, अजय यादव सहित एक अज्ञात के खिलाफ कप्तानगंज थाने में लिखित शिकायत की। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने कप्तानगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक अमरनाथ को केंद्र व्यवस्थापक के पद हटा दिया गया है। उनके स्थान पर शिवपाल मौर्य को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। वहीं, अलीगढ़ के बीएसए राकेश कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह कॉलेज उनकी पत्नी के नाम पर संचालित है।