Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंचा पानी, 1203 लोगों ने छोड़ा घर

वाराणसी। गंगा के बाढ़ का पानी मणिकर्णिका घाट के गलियों में पहुंच गया है। रविवार को दिनभर गलियों में नावें चलीं। सोमवार को भी...
Homeअपना जौनपुरधूमधाम से मनाया गया 74वॉ गणतंत्र दिवस

धूमधाम से मनाया गया 74वॉ गणतंत्र दिवस

  • राज्यमंत्री ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली, डीएम ने दिलायी शपथ

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद में 74वॉ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया गया और समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा झंडारोहण के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महापुरुषों के द्वारा दी गई कुर्बानियां के कारण ही देश आजाद हुआ और प्रगति के पथ पर दिन रात आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के संविधान ने देश के सभी व्यक्तियों को समान अधिकार दिया है, संविधान के प्रति हम सभी को श्रद्धा रखनी चाहिए और हम सभी की संविधान के प्रति आस्था होनी चाहिए। संविधान के बिना हमारा अस्तित्व नहीं है। संविधान हम सभी का पथ प्रदर्शक है। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों पथ पर ईमानदारी से चलें और आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बने, अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करे यही हमारे महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि शासन के द्वारा हम सभी को बड़ा लक्ष्य दिया गया है कि जनता की सेवा करना है, अगर सच्ची निष्ठा और लगन से हम कार्य करेंगे तो भारत का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहाकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर  हम सभी लोग उन महान विभूतियों को याद करें जिनकी कुबार्नी के कारण हमे आजादी मिली है। जनक कुमारी की छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। सभी छात्राओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा विकास भवन ग्राउंड फ्लोर पर संघ भवन ग्राम्य विकास मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उ.प्र. कार्यालय का जीणोद्धार/सौन्दर्यकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आर.डी. यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस समारोह पर पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव, पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड का निरीक्षण किया गया। राज्यमंत्री ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन शहीदों को नमन करते है। गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। वर्ष 2023 में भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इसे संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था। इस अवसर पर महिला पुलिस, बाइक दस्ता, स्क्वायड दस्ता, क्राइम ब्रांच दस्ता, आर्म्ड पुलिस के दस्ते परेड में शामिल रहे। इसके अलावा अग्निशमन विभाग तथा पुलिस लाइन के स्कूली बच्चों ने भी परेड में विशेष प्रदर्शन किया। परेड के बाद पुलिस लाइन में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

Share Now...