Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, सड़क पर मिला शव

धारदार हथियार से युवक की निर्मम हत्या, सड़क पर मिला शव

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव स्थित फोरलेन हाईवे पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से एक युवक की निर्मम हत्या कर फरार हो गए। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक उक्त गाँव निवासी राजेश मिश्रा मंगलवार शाम को अपने घर से बाइक लेकर सिंगरामऊ बाजार गए थे। वहां से शाम साढ़े 6 बजे वापस अपने घर लौट रहे थे। वह जैसे ही लिंक मार्ग से हाइवे पर स्थित तुरकौली गाँव के पास पहुँचे कि अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी जब आस-पास के लोगों एवं परिजनों को हुई। तो वे सभी घटनास्थल पर पहुँच गये, जहाँ उनकी बाइक स्टैंड पर खड़ी पाई गई। जबकि वह ख़ून से लथपथ वहीं पड़े थे। मौके पर पहुंचे उनके घर के लोगों ने जिसकी सूचना पुलिस को देते हुए उन्हें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने राजेश कुमार मिश्रा को एक्सीडेंट का हवाला देकर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित स्वजनों ने एक्सीडेंट और हत्या की बात को लेकर उक्त चिकित्सक से नोंक झोंक शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख मौके पर पहुचें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ.संजय दूबे ने किसी तरह मामले को शांत करवाया। मृतक के भतीजे शुभम मिश्रा की लिखित तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है। राजेश के मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही घटना के बाद बदलापुर सीओ अरविन्द वर्मा, सिंगरामऊ थाने पर पहुँचकर स्वजनों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और घटना को गंभीरता से लेकर जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है।