Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधर्म परिवर्तन गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को दबोचा

धर्म परिवर्तन गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो को दबोचा

जौनपुर धारा,जौनपुर। धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने दो पादरी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गरीब लोगों को बीमारी ठीक करने और चमत्कार का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। पुलिस ने ईसाई धर्म की कई पुस्तकें भी बरामद की हैं। इस घटना पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल ये मामला सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव का है, जहां ईसाई मिशनरी द्वारा धर्मांतरण सभा आयोजित करने का आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो व्यक्तियों खेमचंद पुत्र रामदुलार एवं रामनारायण पुत्र खेमचंद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभा स्थल से बाइबल की प्रतियां भी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा लोगों को बहला-फुसलाकर, हिंदू धर्म के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें कहकर,और बीमारियों का भय दिखाकर जबरन ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप है। दो पीड़ितों ने थाना सुजानगंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी देते हुये सीओ बदलापुर विवेक सिंह ने बताया कि लोगो की शिकायत पर एक घर मे छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।