जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत रज्जूपुर गांव में 15 अगस्त की दोपहर में दलित बस्ती में गांव के लोगों को गुमराह कर एवं लालच देकर ईसाई धर्म को अपनाने हेतु धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इसी बीच गांव के ग्राम प्रधान सौरभ सरोज पुत्र राममूरत सरोज ने धर्म परिवर्तन की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और पांच लोगों को पकड़कर थाने लाकर चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया था जिसमें पुलिस ने ग्राम प्रधान सौरभ सरोज की तहरीर के आधार पर 37 महिला व पुरुष के खिलाफ मु.अ.सं.136/2023 धारा 3/5(1) उ.प्र. विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। उपनिरीक्षक वासुदेव प्रसाद ने हेड कान्सटेबल सर्वेश कुमार, कांस्टेबल आशीष यादव, महिला कांस्टेबल अंकिता पटेल के साथ 19 अगस्त की सुबह राहुल, रामकेवल, राजेश कुमार, कपिल देव, मीरा गौतम व मनोज कुमार को रज्जूपुर से गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 6 और अभियुक्त गिरफ्तार

Next article

