जौनपुर। राष्ट्रीय धनगर महासभा के तत्वाधान में राष्ट्री धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.धनगर के नेतृत्व में उ.प्र.सरकार के शासनादेशों के बाद भी तहसीलदारों द्वारा अनुसूचित जाति के जाति प्रमाण पत्र न बनाये जाने के विरोध में अम्बेडकर पार्क पर एकत्रित होकर डॉ.भीम राव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय की ओर हजारो धनगरों ने कूच किया। युवा जोश के साथ नारे लगा रहे थे हम ही धनगर हैं। धनगर समाज जिन्दाबाद मुख्यमंत्री के आदेशो का पालन करों आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। जे.पी.धनगर राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय धनगर महासभा ने कहा कि वर्ष 1950 से ही धनगर अनुसूचित जाति की सूची के क्रमांक 2 पर अधिसूचित है, और आज तक चला आ रहा है, कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उ.प्र.सरकार अनुसूचित जाति इसीलिए हजारों में लोग एकसाथ जिलाधिकारी तथा अधिकारियों को दिखाने आये है कि हम ही धनगर हैं। अगर कोई धनगर है तो बताये। हमारे धनगर प्रमाण पत्र बनने चाहिए, अगर नहींं बनाये गये तो धनगर समाज भाजपा को वोट नहीं करेगी। धरना प्रदर्शन का संचालन जिलाध्यक्ष अश्वनी धनगर एडवोकेट ने किया। धरना प्रदर्शन में अजय प्रताप पाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ.विकास पाल, डॉ.विनोद धनगर, आचार्य विजय बहादुर राष्ट्रीय प्राचार मंत्री, विरेन्द्र नाथ धनगर एडवोकेट, राजेन्द्र प्रसाद धनगर जिला उपाध्यक्ष, उमाशंकर पाल क्लब 3000, पवन पाल धनगर, एडवोकेट शिवसागर पाल, एडवोकेट राजेश, रामसजीवन धनगर, एडवोकेट अमर बहादुर, पंकज धनगर, सपना पाल बिरहा गायक, उमाशंकर पाल, लालबहादुर पाल धनगर, रामकेवल धनगर, धर्मेन्द्र पाल धनगर, रमाशंकर पाल धनगर, मनोज धनगर, शेरबहादुर, विनोद पाल धनगर मीडिया प्रभारी, डॉ.कैलाश पाल धनगर, अच्छेलाल पाल धनगर पीडब्ल्यूडी, सुनील पाल धनगर ब्लॉक अध्यक्ष जफराबाद, लालबहादुर पाल विधानसभा अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर, योगेश पाल अखिलेश पाल धनगर सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
धनगरों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया कूच


