Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरडिवाइडर हटाने को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

डिवाइडर हटाने को लेकर दुकानदारों ने किया विरोध प्रदर्शन

मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-प्रयागराज मार्ग स्थित मछलीशहर रोड पर डिवाइडर लगने से आए दिन भारी वाहन डिवाइडर से टकराकर वाहन क्षतिग्रस्त और लोग गंभीर रूप से घायल हो जा रहे हैं। नाराज़ स्थानीय दुकानदारों ने गुरुवार को जमकर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने डिवाइडर हटाने और सड़क के किनारे पटरियां और नालियों की मरम्मत की मांग की। मछलीशहर रोड पर डिवाइडर लगने से रास्ता बहुत ही सकरा हो गया है, जिससे आए दिन भारी वाहन डिवाइडर में टकराकर क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं। दो पहिया वाहन से लोग टकराकर गंभीर रूप से घायल हो जा रहे हैं। डिवाइडर से टकराकर कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रास्ता काफी सकरा होने के कारण भारी वाहनों को पटरियों से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे सड़क के बगल बनी पटरियां और नाली गड्ढा में तब्दील हो गई हैं। रोज़ाना भारी वाहनों को गुजरने से तीन से चार फीट का गड्ढा हो जाने के कारण से सड़क के किनारे बने घरों के बारजे से टकराकर कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आए दिन ट्रक, ट्रेलर व बस पटरियों से होकर गुजरने से दुकानों के ऊपर पलटने का डर बना रहता है। कई भारी वाहनों से दुकानदारों का टीन सेट क्षतिग्रस्त हो चुका है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर जल्द ही डिवाइडर नहीं हटाया गया और पटरियों व नालियों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुनील उमरवैश्य, उर्मिला गुप्ता, ओम प्रकाश, रामबाबू उमरवैश्य, मकसूद, साहेब आलम, अवधेश गुप्ता, इमामुद्दीन, रंजीत गुप्ता, भीम भोजवाल, प्रदीप भोजवाल, शंकर लाल, सचिन, पवन गुप्ता आदि शामिल रहे।