Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरदोषियों के खिलाफ शख्स कार्रवाई करें सरकार

दोषियों के खिलाफ शख्स कार्रवाई करें सरकार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन ने राज्यपाल को नामित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र सिंह को सौपा, साथ ही बताया कि मंगलवार को वाराणसी के एक जघन्य एवं क्रूर घटना हेमंत कुमार पटेल की हत्या कर दी गयी। जो की ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल नटिनियादाई वाराणसी में 12वीं कक्षा का छात्र था। जिसको हत्या वाले दिन ही दोपहर लगभग 1:30 बजे उपरोक्त स्कूल संचालक राज विजेन्द्र सिंह ऊर्फ रवि सिंह ने फोन करके स्कूल में बुलाया, रवि सिंह ने हेमंत पटेल को घर से लेने के लिए उसके दो दोस्त शशांक व किशन को उनके घर भेजा, जो हेमंत को लेकर ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल पहुंचे। स्कूल के ऑफिस से उपरोक्त तीनों हेमंत को लेकर रवि सिंह के घर स्थित गाड़ी गैराज के एक कमरे में लेकर गये। जहां लगभग 2:30बजे रवि सिंह ने शशांक के सामने हेमंत के कनपटी पर सटाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दिया गया। हेमंत को बीएचयू ट्रामा सेन्टर ले जाया गयाद्व जहां हेमंत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जिसका शिवपुर वाराणसी में एफआईआर दर्ज हुआ। जिसके उपरान्त अभी तक केवल रवि सिंह की गिरफ्तारी हो पायी है, उन्होने अन्य अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार कर शख्स कार्यवाही की मांग किया है। उक्त अवसर पर हीरालाल विश्वकर्मा, दीपक आर विश्वकर्मा, रविशंकर यदुवंशी, विपिन पटेल, अमर बहादुर चौहान, राजेश पटेल, तूफैल अहमद, सर्वेश कुमार यादव, राजकुमार सिंह पटेल, पिन्टू पटेल सहित आदि मौजूद रहें।