जौनपुर धारा, जौनपुर। सामाजिक धार्मिक और चिकित्सकीय सेवा कार्यो में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट के नए सत्र 2025 की नई कार्यकारिणी की घोषणा रविवार शाम शहर के एक हाल में किया गया। जिसमें आगामी सत्र के पदाधिकारियों का चयन टी.डी.कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और ट्रस्ट परिवार के संरक्षक डॉ.समर बहादुर सिंह और बी.एड.विभागाध्यक्ष टी.डी.कॉलेज और संरक्षक डॉ.अजय दूबे के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डॉ.समर बहादुर सिंह ने ट्रस्ट परिवार के द्वारा कार्यो के विवरण के साथ किस तरह से कार्य ट्रस्ट परिवार के रहा है और आगे कैसे करेगा का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया। डॉ.अजय दूबे ने कहा कि जिस प्रकार से अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार समाज में सबकी मदद करने के साथ एक विशेष स्थान बनाया है, वह काबिले तारीफ है, इसके लिए सभी ट्रस्ट परिवार बधाई का पात्र हैं। ट्रस्ट के द्वारा तीन समितियों का गठन किया गया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के नए कार्यकारिणी घोषणा सम्पन्न

Previous article
Next article

