जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी अरबी/फारसी परीक्षा के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनीता कुमारी ने दो मदरसों का औचक निरीक्षण किया। मदरसा फैजानुल उलूम में निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों का विवरण लिया और सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट शिल्पा तिवारी, ड्यूटी नोडल अधिकारी मोहम्मद जावेद और केंद्र व्यवस्थापक मौ.असलम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मदरसा रियाजुल उलूम में भी अनीता कुमारी ने परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। यहां प्रधानाचार्य महजबी बेगम, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक आलमगीर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र कुमार उपस्थित थे। इस दौरान कुल 133 परीक्षार्थियों में से 100छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 33 छात्र अनुपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
दो मदरसों में 133 में से 100 छात्र हुए शामिल

Previous article


