Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो फरार अभियुक्त के खिलाफ हुई धारा 82 की कार्रवाई

दो फरार अभियुक्त के खिलाफ हुई धारा 82 की कार्रवाई

जौनपुर धारा, सुइथाकला। अभियुक्त व्यक्ति की हाजिरी की अपेक्षा करने वाली उद्घोषणा के अनुक्रम में न्यायालय के आदेश पर सरपतहां पुलिस टीम द्वारा दो स्थानों पर धारा 82 की कार्रवाई की गई। मु.अ.सं. 80/2022 भारतीय दण्ड संहिता की धारा 363, 366 में निरुद्ध स्थानीय थाना क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी प्रशान्त दूबे पुत्र श्री नारायण दूबे तथा मु.अ.सं. 228/2021 भारतीय दण्ड विधान की धारा 379 में निरूद्ध आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र स्थित पवई लाड़पुर निवासी अजय यादव उर्फ गुड्डू पुत्र सतिराम के यहां उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद मय हमराह हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह व शशांक शेखर द्वारा मुनादी कराकर नोटिस चस्पा की गयी। उक्त संदर्भ में उपनिरीक्षक ने बताया कि उक्त अभियुक्त के यहां डुगडुगी बजाने के साथ ही मुनादी कराकर धारा 82 की कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई के उपरान्त फरार अभियुक्त यदि नियत अवधि में हाजिर नहीं होता है तो उसकी चल संपत्ति की कुर्की की कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी।