Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदो दुकानों का दरवाजा तोड़ बाइक सहित हजारों की चोरी

दो दुकानों का दरवाजा तोड़ बाइक सहित हजारों की चोरी

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान का पीछे से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने बाइक सहित हजारों के इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बजरंगनगर बाजार में एराब अली की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। बीती रात चोर पीछे से दरवाजा तोड़कर कर अंदर घुसे और उसमें रखी प्लैटिना बाइक, लैपटॉप, इनवर्टर बैटरी सहित हजारों रुपये के अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह जानकारी होने पर भुक्तभेगी ने पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा शैलेंद्र सिंह के दुकान से भी चोरों ने लगभग बीस हजार के सामान चुरा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।