- धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, दिया गया उपहार
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के कुशल नेतृत्व में सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत लिंग असमानता को समाप्त करने हेतु बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन करने और समाज में व्याप्त कुरीति कि लड़कों के जन्म पर खुशी मनाई जायेगी लड़कियों की नहीं, के उद्देश्यों को लेकर कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सांसद के प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि देश व प्रदेश के सरकार की यह मंशा है कि महिलाओं को समाज अग्रण स्थान मिले इसके लिये सरकार ने यह व्यवस्था बनाई है कि सभी योजनाओं में महिलाओं को मुखिया बनाया जाये, जैसे आज शौचालय, आवास, राशन कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, उज्जवला योजना इत्यादि हेतु महिला मुखिया को प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी बिजय कुमार पाण्डेय द्वारा उपस्थित लोगों को कन्या जन्मोत्सव के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताते हुये कहा गया कि जनपद में पुरूष और महिला लिंगानुपात बेहतर स्थिति में है लेकिन बाल लिंगानुपात घट रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसके लिये आगे आये। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित कराये जाने हेतु आवश्यक सहयोग हेतु जनमानस का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी पॉच बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. विशाल यादव अधीक्षक, चन्दन राय बाल संरक्षण अधिकारी, अवनीश मणि त्रिपाठी, परामर्शदाता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें डाक्टर द्वारा कहा गया कि बालिकायें 2 कुलों को रोशन करती हैं, इसलिये हमे लड़का एवं लड़कियों में भेद नहीं करना चाहिये। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 3 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। जिला महिला चिकित्सालय में बालिका जन्मोत्सव का आयोजन किया गया जहॉ उपस्थित जनमान्य को सम्बोधित करते हुये जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 15 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी। प्रा.स्वा. केन्द्र करंजाकला में डा. दिनेश चिकित्साधिक्षक व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला पप्पू यादव द्वारा बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। उपस्थित जनमान्य को सम्बोधित करते हुये ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा कहा गया कि जनपद पूर्व से शिक्षित और सभ्य जिला रहा है यहॉ बेटों से बेटियों की संख्या ज्यादा रहती है। बाल लिंगानुपात का गिरना चिन्ताजनक है। यह हम सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि जनपद के बाल लिंगानुपात को गिरने न दिया जाय। कविता वर्मा, केस वर्कर द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। कार्यक्रम में केक काटकर चिकित्सालय में जन्मी 8 बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया और उन्हे बेबी हिमालया गिफ्ट पैक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को केक व मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी।



