― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदूसरे दिन भी छाई रही प्रवेशार्थियों की भीड़

दूसरे दिन भी छाई रही प्रवेशार्थियों की भीड़

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश के दूसरे दिन प्रवेश लेने वालों की भारी भीड़ कॉलेज परिसर में रही। प्राचार्य प्रो.आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बी.ए., बी.एससी.(जीव विज्ञान) और बी.एससी.(गणित) में प्रवेश हुआ। बी.ए.प्रथम वर्ष प्रवेश समिति के संयोजक प्रो.आर.एन.ओझा ने बताया कि 28 अगस्त को सभी वर्ग के सभी छात्र/छात्राओं एवं 25 तथा 26 अगस्त के छूटे हुए छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग होगी। इस अवसर पर बी.ए.प्रथम वर्ष प्रवेश समिति की प्रो.शशि सिंह, प्रो.सुषमा सिंह, डॉ.धर्मेश राज, डॉ. गीता यादव, डॉ.महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ.आशिया परवीन, डॉ.शुभ्रा सिंह भारद्वाज, डॉ. कुसुमलता पटेल, डॉ.पूनम सिंह, डॉ.अर्चना श्रीवास्तव, डॉ.संतोष सिंह, डॉ.आशा सिंह तथा बी.एससी.प्रवेश समिति के प्रो.अरविंद कुमार सिंह, प्रो.एस.के.वर्मा, प्रो.अजय शुक्ल, प्रो.के.बी.यादव, डॉ.रजनी सिंह, डॉ.जयप्रकाश सिंह, डॉ.विशाल पुंडीर, डॉ.रेनू सिंह, डॉ.विपिन सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर उनका प्रवेश किया।

Share Now...