Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमृतक रसोईया के परिजनों को शिक्षकों ने दी एक लाख रुपए की...

मृतक रसोईया के परिजनों को शिक्षकों ने दी एक लाख रुपए की मदद 

जौनपुर धारा, सिकरारा। क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोखरियापुर विकासखंड सिकरारा में कार्यरत रसोईया शारदा देवी की बीते दिनों मृत्यु हो गई थी। तब शिक्षकों ने मृतक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्ति की व शोकसभा  आयोजित किया था। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष  देशबंधु यादव सहित अन्य संगठन के लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए शिक्षकों से आह्वान किया। शिक्षकों ने अपनी इच्छा अनुसार अपने न्याय पंचायत के माध्यम से सभी शिक्षकों ने सहायता राशि एकत्रित की शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा आनंद प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ शिक्षक मृतक रसोइया की घर पर पहुंचकर उसके पुत्र को रुपए 1लाख की नगद सहायता राशि प्रदान की। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन परिजनों को दिया और विकासखण्ड के शिक्षकों की इस विपत्ति के समय की गई। सहायता व एक जूटता के लिए विकासखंड के समस्त शिक्षकों व शिक्षिकाओं की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड सिकरारा की अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री ओंकार पाल संरक्षक द्वारा रामचंद्र व विनोद पाल, तेलसूराम, संतोष कनौजिया, विनोद कुमार चंद्रशेखर, विमल यादव, बालेंद्र कुमार, टीम एआरपी सिकरारा के सदस्य डॉ.सुरेश यादव, सुशील उपाध्याय, शैलेश चतुर्वेदी, शैलेंद्र यादव, सीमा उपाध्याय, अरविंद कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।