जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम अखईपुर निवासी दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त अरविन्द कुमार पुत्र स्व. शिव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि उक्त दुष्कर्मी पर आईटी एक्ट समेत अन्य कई संवेदनशील धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। वही अभियुक्त फरार चल रहा था। जिसे प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने अपने हमराहियों के साथ शुक्रवार को पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next article

