Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदुर्घटना में घायल तीसरे युवक की इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना में घायल तीसरे युवक की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में बीते 19अप्रैल को पंचहटिया से बर्थडे पार्टी मना कर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की जहां मौत हो गई थी, वहीं एक की गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज शहर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था, गुरुवार की रात इलाज के दौरान उक्त युवक ने भी दम तोड़ दिया। बीते 19अप्रैल को रात में 11बजे जलालपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर कबूलपुर के अर्जुन चौहान, विनोद चैहान और महेश चौहान एक बाइक से पंचहटिया से बर्थडे पार्टी से वापस घर लौट रहे थे। रात के करीब 11:00बजे विपरीत दिशा से आ रही। एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया था, जिससे विनोद चौहान और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं महेश चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका शहर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। गुरुवार को रात को घायल महेश चौहान(26) ने 19 दिन बाद दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि मृतक महेश चैहान के परिजनों ने अपनी स्वेच्छा से पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया है।