Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरदिव्यांग बच्चों बांटी फल, मिष्ठान व पठन पाठन सामग्री

दिव्यांग बच्चों बांटी फल, मिष्ठान व पठन पाठन सामग्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन के दिव्यांग बच्चों को पुनर्वास पर उत्साह वर्धन के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नेत्रहीन बच्चों के पठन-पाठन की जानकारी ली गई और उनके बीच कुछ समय बिताते हुए उनके दिनचर्या के बारे में जानकारी ली गई। कार्यकम की शुरुआत बच्चो के द्वारा ईश्वर की प्रार्थना व राष्ट्रगान के साथ की गई। जिसके पश्चात बच्चों को फल, मिष्ठान, चॉकलेट, पुस्तक, पेंसिल व रबर आदि सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर संस्था के मुख्य पदाधिकारी अक्षय कुमार गुप्ता, सत्यम प्रजापति, सतीश निषाद, शिवम सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर श्री राजेश स्नेह ट्रस्ट ऑफ एजुकेशन की विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा ने संस्था के सभी सदस्यों का स्वागत किया और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।