Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरदिनेश गुप्ता बनाये गये वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष

दिनेश गुप्ता बनाये गये वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष

  • पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े व मिठाइयां बांटकर किया खुशी का इजहार

जौनपुर धारा,खुटहन। खुटहन निवासी प्रसिद्ध समाजसेवी दिनेश कुमार गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज अजय केसरी द्वारा जौनपुर जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। बताते चलें की दिनेश कुमार गुप्ता सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और समाज के निम्न वर्ग को हमेशा सहायता प्रदान करते रहे हैं। इनके जिला अध्यक्ष बनने से वैश्य समाज को और मजबूती मिलेगी तथा वैश्य समाज का चतुर्दिक विकास होगा। इस दौरान डॉ.शिवकुमार साहू, नन्हे अग्रहरि, बृजेश गुप्ता बाबा, िंरकू अग्रहरि, महेंद्र साहू, राहुल अग्रहरि, प्रमोद गुप्ता, बाबूराम साहू, आरपी जायसवाल, लाल बहादुर मद्धेशिया, संतोष जायसवाल, हनुमान अग्रहरि, प्रमोद बरनवाल, रामसागर साहू आदि लोग उपस्थित रहे।