जौनपुर धारा, खेतासराय। रविवार को नगर के बारा खुर्द वार्ड में सामाजिक धार्मिक संस्था दावते इस्लामी हिन्द द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी हाफिज मोहसिन अत्तारी ने बताया की संस्था द्वारा 1 जुलाई से 10 जुलाई तक जनपद में 1200 पौधों के लगाने का लक्ष्य रखा गया गया है। बारा खुर्द के मदरसा अहसनुल उलूम परिसर में अमरूद, अशोक तथा नीम के 10 पौधे लगाए गए। इस अवसर मुख्य रुप से हाफिज मुकीम, शाह आलम, हाजी नौशाद मुक्तदी खां, औरंगजेब आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
दावते इस्लामी हिन्द ने किया पौधरोपण

Previous article

