जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर परमहंस गेट के पास से पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक दंपति को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी रविवार सुबह की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान मुसाफिर बिंद पुत्र मोहन बिंद और उसकी पत्नी सरोजा देवी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज था और पुलिस को उनकी तलाश लंबे समय से थी। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
दहेज हत्या के मामले में वांछित दंपति गिरफ्तार


