― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदर्शन-पूजन को शिवालयों में उमड़े भक्त

दर्शन-पूजन को शिवालयों में उमड़े भक्त

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के शिवालयों में शनिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सई गोमती नदी के संगम स्थल पर स्थित रामेश्वरम महादेव मंदिर पर तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाकर भगवान का जलार्चन पूजन किया। जोगीबीर बाबा मंदिर पर हजारों की भीड़ सुबह से शाम तक पूजन अर्चन करती रही। इसके अलावा पटैला महादेव मंदिर सिरकोनी, शिव मंदिर बीरभानपुर, अहमदपुर शिवाला, धनेजा के नरई बीर बाबा मंदिर, हुसेपुर के शिव मंदिर आदि पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इन स्थानों पर मेला लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की टीम लगी रही।

Share Now...