― Advertisement ―

spot_img

CBSE 10वीं में मेधावियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जौनपुर का बढ़ा मान

जौनपुर। CBSE 10th Result Jaunpur 2026 के तहत घोषित परीक्षा परिणाम में जनपद के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन...

E-Paper 17-04-2026

Homeअपना जौनपुरदबंगो ने मां बेटी को मारकर किया लहुलुहान

दबंगो ने मां बेटी को मारकर किया लहुलुहान

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव का मामला

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव में दबंगों ने एक महिला व उसकी बेटी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे माँ बेटी को गंभीर चोटे आई और उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। जबकि दबंगो ने दोबारा जान मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार जमीन पकड़ी गांव में 54 वर्षीय निर्मला देवी घर पर बैठकर काम काज कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर महिला पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। आसपास बैठे बच्चे वहां से भाग खड़े हुए। महिला जान बचाने के लिए भागने व चिल्लाने लगी,बचाव के लिए 24 वर्षीय बेटी सोनी आयी , लेकिन दबंगों ने भी उसे भी छोड़ा मारकर पीटकर घायल कर दिए। इस दौरान महिला के पति सोतीलाल यादव ने थाने में आरोपियो के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पीड़ित का आरोप  है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय महिला के पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर आरोपी पक्ष के किसी भी को नहीं पकड़ सकी। महिला को  उपचार के लिए भेज दिया गया है। घायल पीड़ित पक्ष के सुरेंद्र यादव ने बताया कि आए दिन पड़ोसी दबंग लोग जमीन कब्जा करने के लिए मेरे पूरे परिवार को धमकाते मारते हैं । 3 महीने पहले भी मारपीट दिया था ।इस समय मुंबई से कुछ लोग आए हैं उन्ही लोगो ने घटना को अंजाम दिए। पुलिस मुकदमा लिखने में हीला हवाली कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई है।

Share Now...