Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरथानाध्यक्ष ने बेरहमी से की युवक की पिटाई, हुए लाईन हाजिर

थानाध्यक्ष ने बेरहमी से की युवक की पिटाई, हुए लाईन हाजिर

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष पर बर्बरता पूर्वक युवक की पिटाई का आरोप लगा है, जिसका वीडियो भी शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होते पुलिस अधीक्षक डाक्टर कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को लाईन हाजिर कर दिया है और दिलिप कुमार सिंह को मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष के रूप में तैनाती दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के हेमापुर तरहठी निवासी तौफीक पुत्र फारूक अहमद का परिवार का बताया जा रहा है, जहाँ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। अगले दिन दूसरे पक्ष के मुजाहिद ने थाने आकर तौफीक के खिलाफ मारपीट व गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कराया। तौफीक का आरोप है कि पुलिस उन्हें घर से पकड़ लाई और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने खम्भे में पकड़वा कर बेल्ट से आधे घंटे तक पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर पुन: पीटा गया। थानाध्यक्ष यही तक नहीं रूके उन्होंने लकड़ी व प्लास्टिक की कुर्सी से भी जमकर मारा। युवक की बेरहमी से पिटाई का किसी ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को लाईन हाजिर कर दिया और मुंगराबादशाहपुर थानाध्यक्ष के रूप में दिलिप कुमार सिंह की तैनाती कर दी है। पीड़ित युवक ने बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष से मोटी रकम लेकर बेरहमी से पिटाई की है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रथम दृष्टया जाँच में दोषी पाये जाने पर थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर  किया गया है तथा विभागीय कार्यवाही की जा रही है।